प्रतीक यादव की फिटनेस और बिजनेस जगत में थी अलग पहचान


2026/05/13 18:12:45 IST

38 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

    समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

फेफड़ों की बीमारी

    प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या से जूझ रहे थे. बताया गया कि उनके फेफड़ों में ब्लड क्लॉट का इलाज चल रहा था और स्वास्थ्य लगातार निगरानी में था.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

विदेश से MBA डिग्री

    प्रतीक यादव ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई पूरी की थी. राजनीति से दूरी बनाकर उन्होंने बिजनेस और फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

फिटनेस के थे दीवाने

    प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक थे और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिम रूटीन शेयर करते थे. उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सराहना मिली थी.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

बिजनेस और NGO

    उन्होंने रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस में काम किया. लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम का जिम चलाने के साथ-साथ बेघर लोगों की मदद के लिए एक NGO भी संचालित करते थे.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

अपर्णा यादव से शादी

    प्रतीक यादव ने 2011 में अपर्णा बिष्ट से शादी की थी. दोनों की लंबे समय तक चली दोस्ती और रिश्ते के बाद विवाह हुआ. इस शादी में राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

जानवरों से खास लगाव

    प्रतीक यादव पशु कल्याण के लिए भी सक्रिय थे. उन्होंने ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था चलाई, जो घायल और बेसहारा जानवरों के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी.

Credit: Instagram/@iamprateekyadav

View More Web Stories