PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, गिफ्ट में दिया ‘मेलोडी’
PM मोदी ने मेलोनी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के रोम पहुंचे और अपने 5 देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.
Credit: narendramodiPM मोदी ने शेयर की तस्वीर
रोम पहुंचने पर PM मोदी ने प्रसिद्ध कोलोसियम का भव्य दौरा किया. उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा कि रोम में उतरते ही मेलोनी के साथ डिनर पर मुलाकात हुई और उसके बाद कोलोसियम घूमने का अवसर मिला.
Credit: narendramodiमेलोनी का खास स्वागत
मेलोनी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त.” दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात भारत-इटली संबंधों को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है.
Credit: narendramodiमोदी ने मेलोडी किया गिफ्ट
पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ नामक विशेष उपहार भेंट किया. मेलोनी ने इस अनोखे गिफ्ट के लिए धन्यवाद व्यक्त किया. दोनों नेताओं के बीच यह उपहार आदान-प्रदान सांस्कृतिक और व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक माना जा रहा है.
Credit: x @cell222rightभारतीय समुदाय से मुलाकात
PM मोदी ने रोम में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की. विदेश में रह रहे भारतीयों से सीधा संवाद करना पीएम मोदी की यात्राओं की खास विशेषता रही है. इस दौरान उन्होंने भारतीयों की समस्याओं और योगदान पर चर्चा की.
Credit: narendramodiभारत-इटली का रिश्ता
यह यात्रा भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा बनाने का अवसर है. पीएम मोदी की इटली यात्रा यूरोपीय देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को उजागर करते हैं.
Credit: X @shatish_shakya View More Web Stories