PM मोदी ने शेयर कीं जगन्नाथ रथ यात्रा की यादें, दीं देशवासियों को शुभकामनाएं


2026/07/16 20:04:38 IST

जय जगन्नाथ! रथ यात्रा का शुभारंभ

    पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू हो चुकी है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

Credit: Instagram/ @narendramodi

PM मोदी ने शेयर की पुरानी यादें

    पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर पुरी और अहमदाबाद रथ यात्रा की अपनी पिछली यात्राओं की तस्वीरें साझा करते हुए महाप्रभु का आशीर्वाद मांगा.

Credit: Instagram/ @narendramodi

'सभी को मिले सुख और समृद्धि'

    पीएम मोदी ने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ सभी को अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता का आशीर्वाद दें तथा समाज में एकता बनी रहे.

Credit: Instagram/ @narendramodi

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रथ यात्रा को भक्त और भगवान के मिलन का अद्भुत पर्व बताते हुए देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं.

Credit: Instagram/ @narendramodi

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    पुरी में 13,000 से अधिक पुलिसकर्मी, केंद्रीय बल, NSG कमांडो, ड्रोन और तटरक्षक बल की निगरानी में रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

Credit: Instagram/ @narendramodi

आस्था का सबसे बड़ा उत्सव

    भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं. यह पर्व भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories