भारत में किस PM ने सबसे ज्यादा और किसने सबसे कम दिन संभाली कुर्सी?


2026/06/10 16:06:54 IST

PM मोदी ने बनाया इतिहास

    10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए और भारतीय राजनीति में नया इतिहास रच दिया.

Credit: Insta/@narendramodi

4,399 दिनों का रिकॉर्ड

    प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह लगातार तीसरा कार्यकाल है. 4,399 दिनों तक देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया.

Credit: Insta/@narendramodi

नेहरू का रिकॉर्ड टूटा

    इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था. मोदी ने उनके 1952 से गिने जाने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया.

Credit: Insta/@narendramodi

क्यों माना जाता है 1952?

    जवाहरलाल नेहरू 1947 से प्रधानमंत्री थे, लेकिन रिकॉर्ड की गणना में 1952 को आधार माना जाता है. इसकी वजह यह है कि 1952 में देश के पहले आम चुनाव हुए थे और उससे पहले वह अंतरिम सरकार के प्रमुख थे.

Credit: pinterest/@artcaninstitute

सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM

    अगर अंतरिम सरकार का समय भी जोड़ दिया जाए, तो सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब भी जवाहरलाल नेहरू के नाम है. उनका कुल कार्यकाल 16 साल और 286 दिन का रहा था.

Credit: pinterest/@yadav5676

सबसे छोटा प्रधानमंत्री कार्यकाल

    अटल बिहारी वाजपेई का पहला कार्यकाल भारतीय इतिहास का सबसे छोटा प्रधानमंत्री कार्यकाल माना जाता है. वह केवल 13 दिनों तक इस पद पर रहे, हालांकि तीन कार्यकाल मिलाकर उन्होंने 6 साल 80 दिन शासन किया.

Credit: pinterest/@ydmpraveen

View More Web Stories