लाल टोपी छोड़ एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में दिखें अखिलेश यादव, राहुल गांधी से हुई तुलना


2026/06/09 19:57:46 IST

टोपी छोड़ नए अंदाज में आए नजर

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव हाल ही में एयरपोर्ट पर बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए. इस दौरान उन्हें ब्लैक जींस, सफेद टी-शर्ट और ब्लैक बूट्स में देखकर लोग हैरान रह गए.

Credit: Pinterest

सोशल मीडिया पर छाया लुक

    सालों से पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आने वाले अखिलेश का यह मॉडर्न अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. समर्थक और यूजर्स उनके नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Credit: Pinterest

राहुल गांधी से हुई तुलना

    अखिलेश की सफेद टी-शर्ट को देखकर कई लोगों ने उनकी तुलना राहुल गांधी से कर रहे है. बता दें, राहुल गांधी भी लंबे समय से सफेद टी-शर्ट वाले अपने सिग्नेचर लुक में नजर आते रहे हैं.

Credit: Pinterest

स्टाफ संग ली सेल्फी

    एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ भी उन्हें इस लुक में देखकर चौंक गए. इस बीच अखिलेश ने मुस्कुराते हुए लोगों से मुलाकात की और सेल्फी के लिए भी पोज दिए.

Credit: X: @RakeshKishore_l

लाल टोपी बनी है सपा की पहचान

    समाजवादी पार्टी की पहचान लाल टोपी से जुड़ी रही है. पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक, लगभग हर बड़े नेता को इसी पारंपरिक अंदाज में देखा जाता रहा है.

Credit: X: @RakeshKishore_l

क्या बदल रही है राजनीतिक इमेज?

    अखिलेश यादव का यह बदला हुआ अंदाज केवल फैशन नहीं बल्कि उनकी सार्वजनिक छवि में बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है. फिलहाल उनका यह नया लुक राजनीति और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा में बना हुआ है.

Credit: X: @RakeshKishore_l

View More Web Stories