प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी
ईमेल से किया था पहला प्रपोज
2001 में एक बर्थडे पार्टी के बाद प्रतीक ने अपर्णा से ईमेल आईडी मांगी. बाद में उन्होंने कई ईमेल भेजकर अपने दिल की बात कही और इसी तरह दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई.
Credit: imprateekyadav11 साल तक चला रिश्ता
दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे. दोस्तों की मुलाकातें, कैफे और पार्टियों के बीच यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई.
Credit: imprateekyadav मुलायम सिंह शुरुआत में नहीं थे तैयार
अपर्णा के पिता इस रिश्ते के लिए मान गए थे, लेकिन मुलायम सिंह यादव शुरुआत में इस शादी को लेकर झिझक रहे थे. बाद में साधना गुप्ता और अमर सिंह के समझाने पर उन्होंने मंजूरी दे दी.
Credit: imprateekyadav 2011 में हुई थी हाई-प्रोफाइल शादी
दिसंबर 2011 में सैफई में दोनों की भव्य शादी हुई थी. इस शादी में राजनीति, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.
Credit: imprateekyadavशादी के बाद अलग राहें
शादी के बाद दोनों की एक बेटी प्रथमा हुई. जहां प्रतीक बिजनेस और फिटनेस की दुनिया में रहे, वहीं अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय होकर बीजेपी से जुड़ गईं.
Credit: imprateekyadavरिश्ते में आई खटपट की खबरें
2025 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आईं. प्रतीक यादव की सोशल मीडिया पोस्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि बाद में दोनों ने साथ की तस्वीरें शेयर कर विवाद शांत कर दिया था.
Credit: imprateekyadav View More Web Stories