भारत के किस राज्य का कौन सा मसाला है सबसे मशहूर?
मसालों की धरती क्यों कहलाता है भारत?
भारत को दुनिया भर में मसालों की भूमि के रूप में जाना जाता है. यहां की विविध जलवायु, उपजाऊ मिट्टी और भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग तरह के मसालों की खेती के लिए अनुकूल हैं। यही वजह है कि हर राज्य किसी न किसी खास मसाले के लिए पहचान रखता है.
Credit: Pinterest केरल की काली मिर्च
केरल की काली मिर्च और कश्मीर की केसर दुनियाभर में प्रसिद्ध है. केरल को 'ब्लैक पेपर का घर' कहा जाता है, जबकि कश्मीर की उच्च गुणवत्ता वाली केसर अपनी खुशबू और रंग के लिए जानी जाती है.
Credit: Pinterest आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
आंध्र प्रदेश मिर्च उत्पादन का बड़ा केंद्र है. यहां की लाल मिर्च देश-विदेश में निर्यात की जाती है. वहीं तेलंगाना अपनी बेहतरीन हल्दी के लिए मशहूर है, जिसका उपयोग मसाले और औषधि दोनों रूपों में किया जाता है.
Credit: Pinterest राजस्थान और गुजरात का जीरा
राजस्थान देश में सबसे अधिक जीरा उत्पादन करने वाले राज्यों में शामिल है। दूसरी ओर गुजरात में जीरे के साथ-साथ मेथी की भी बड़े पैमाने पर खेती होती है. ये दोनों मसाले भारतीय रसोई की शान हैं.
Credit: Pinterest कर्नाटक के सुगंधित मसाले
कर्नाटक में काली मिर्च और इलायची की भरपूर खेती होती है. पश्चिमी घाट के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाले ये मसाले अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और खुशबू के लिए जाने जाते हैं.
Credit: Pinterest इन राज्यों की भी है खास पहचान
पश्चिम बंगाल सरसों, ओडिशा और असम अदरक, जबकि मध्य प्रदेश धनिया उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं. ये मसाले न केवल भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि देश की कृषि अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.
Credit: Pinterest View More Web Stories