कोलकाता में योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया सेहत का महामंत्र


2026/06/21 15:59:04 IST

कोलकाता के रेड रोड पर योग का महाकुंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऐतिहासिक रेड रोड पर देश का नेतृत्व किया।

Credit: insta/@narendramodi

दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव

    पीएम मोदी ने देश और दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि योग अब दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव बन चुका है जो लोगों को आपस में जोड़ता है।

Credit: insta/@narendramodi

'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग'

    इस वर्ष के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। पीएम मोदी ने कहा कि इसका उद्देश्य 40 की उम्र में 20 से अधिक लचीला और 50 की उम्र में 30 से अधिक ऊर्जावान होना है।

Credit: insta/@narendramodi

साधकों का बढ़ाया उत्साह

    मंच से उतरकर पीएम मोदी योग कर रहे आम लोगों और बच्चों के बीच पहुंचे, उनके साथ संवाद किया और उनका मार्गदर्शन किया।

Credit: insta/@narendramodi

बंगाल की पावन धरा को प्रणाम

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और महर्षि अरबिंदो का स्मरण करते हुए योग परंपरा में बंगाल के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया।

Credit: insta/@narendramodi

मन और शरीर का संतुलन

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों योग साधकों के साथ मिलकर विभिन्न आसन और प्राणायाम किए, जिससे जीवन में संतुलन का संदेश दिया गया।

Credit: insta/@narendramodi

View More Web Stories