दुनिया की आधी सिगरेट अकेले पी जाते हैं 30 करोड़ चीनी


2026/05/27 18:31:04 IST

दुनिया की आधी सिगरेट अकेले चीन में

    चीनी नागरिक हर साल करीब 2.4 ट्रिलियन सिगरेट पी जाते हैं, जो वैश्विक खपत का लगभग आधा हिस्सा माना जा रहा है.

Credit: Pinterest

30 करोड़ लोग करते हैं धूम्रपान

    रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कुल आबादी के लगभग 23 प्रतिशत लोग सिगरेट पीते हैं. संख्या के हिसाब से देखें तो करीब 30 करोड़ लोग धूम्रपान के आदी हैं.

Credit: Pinterest

दुनिया में घटी खपत, चीन में बढ़ी

    जहां 2003 से 2023 के बीच दुनिया में सिगरेट की खपत में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई, वहीं चीन में इसमें 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

Credit: Pinterest

शी जिनपिंग ने किया था कंट्रोल का वादा

    शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति बनने के बाद धूम्रपान पर नियंत्रण का वादा किया था और खुद सिगरेट छोड़ने की बात भी कही थी.

Credit: Pinterest

कानून सख्त, लेकिन असर कम

    चीन में 18 साल से कम उम्र के लोगों को सिगरेट बेचना अपराध है. सार्वजनिक जगहों और ट्रांसपोर्ट में धूम्रपान पर भी रोक है, फिर भी खपत कम नहीं हो रही.

Credit: Pinterest

सरकार ने बढ़ाया टैक्स

    साल 2022 में चीन सरकार ने सिगरेट पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया और ई-सिगरेट पर भी सख्त नियम लागू किए.

Credit: Pinterest

तंबाकू उद्योग बना बड़ी वजह

    चीन की सरकारी कंपनी China National Tobacco Corporation को भारी मुनाफा होता है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की कमाई चीन सरकार की कुल आय का करीब 7 प्रतिशत हिस्सा है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories