भारत की 6 ऐसी जगहें, जहां बादलों के ऊपर होने का होगा एहसास


2026/06/16 20:20:29 IST

मुल्लायनगिरी, कर्नाटक

    करीब 1,930 मीटर ऊंची यह चोटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स की पसंदीदा जगह है. बारिश के मौसम में धुंध और बादलों से घिरे पहाड़ यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

Credit: Pinterest

देवमाली, ओडिशा

    ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी देवमाली सुबह के समय बादलों की सफेद चादर से ढकी नजर आती है. अगस्त से दिसंबर के बीच यहां का मौसम और दृश्य दोनों बेहद आकर्षक होते हैं.

Credit: Pinterest

मीसापुलिमाला, केरल

    केरल की दूसरी सबसे ऊंची चोटी मीसापुलिमाला अपने घास के मैदानों, ट्रेकिंग रूट्स और बादलों से घिरी घाटियों के लिए मशहूर है. यहां का शांत माहौल यात्रियों को खास अनुभव देता है।

Credit: Pinterest

टाइगर हिल, दार्जिलिंग

    पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित टाइगर हिल से सूर्योदय का दृश्य बेहद प्रसिद्ध है. मानसून के बाद बादलों से ढकी घाटियों और कंचनजंगा की झलक इस जगह को यादगार बना देती है.

संदकफू, पश्चिम बंगाल

    3,636 मीटर की ऊंचाई पर स्थित संदकफू ट्रेकिंग प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना है. यहां से कंचनजंगा, एवरेस्ट और मकालू जैसी चोटियों के साथ बादलों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.

Credit: Pinterest

नंदी हिल्स, कर्नाटक

    बेंगलुरु के पास स्थित नंदी हिल्स वीकेंड ट्रिप के लिए शानदार डेस्टिनेशन है. मानसून में यहां घाटियां बादलों से ढक जाती हैं और सूर्योदय के समय ऐसा लगता है जैसे आप बादलों के ऊपर खड़े हों.

Credit: Pinterest

View More Web Stories