Sonee Srivastav
2026/07/09 17:21:18 IST
बारिश में बाहर निकलने से पहले जूतों पर वाटरप्रूफ स्प्रे लगाएं. यह पानी को अंदर जाने से रोकता है और जूतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है.
Credit: AI Generated
जूते भीगने पर उन्हें हीटर या धूप में न रखें. अंदर अखबार भर दें, इससे नमी जल्दी निकल जाएगी और जूतों का आकार भी खराब नहीं होगा.
जूते पर लगी कीचड़ को सूखने न दें. घर पहुंचते ही मुलायम कपड़े या पुराने ब्रश से साफ कर लें, ताकि दाग स्थायी न बनें.
जूते के बॉक्स या शू-रैक में सिलिका जेल के पैकेट रखें. यह नमी सोखकर फंगस और बदबू बनने से बचाता है.
बारिश के मौसम में जूतों को बदल-बदल कर पहनें. इससे उन्हें सूखने का समय मिलेगा और उनकी उम्र भी बढ़ेगी.
अगर आपके जूते लेदर के हैं, तो उन पर वैक्स या लेदर पॉलिश लगाएं. इससे पानी का असर कम होगा और जूतों की चमक लंबे समय तक बनी रहेगी.
बारिश में महंगे जूते अब नहीं होंगे खराब, बस अपनाएं ये 6 आसान हैक्स