स्वाद जो बन गया पहचान! भारत के हर राज्य की सिग्नेचर डिश...
सिग्नेचर डिश क्या होती है?
किसी शेफ, रेस्तरां या राज्य की सबसे खास और प्रसिद्ध रेसिपी, जो अपने अनोखे स्वाद और पहचान के लिए जानी जाए, वही सिग्नेचर डिश कहलाती है.
Credit: pinterest राजस्थान – दाल बाटी चूरमा
घी से लबालब बाटी, पंचमेल दाल और मीठा चूरमा. राजस्थान का पारंपरिक स्वाद जो हर थाली की शान है.
Credit: pinterestपंजाब – मक्की दी रोटी और सरसों दा साग
सर्दियों का असली मजा! सफेद मक्खन के साथ परोसा जाने वाला यह व्यंजन पंजाब की पहचान है.
Credit: pinterestउत्तर प्रदेश – लखनऊ के कबाब
नवाबी अंदाज और नर्म-रसदार कबाब. लखनऊ की बिरयानी और बनारसी चाट भी बेहद मशहूर हैं
Credit: pinterestबिहार – लिट्टी चोखा
सत्तू भरी लिट्टी और बैंगन-आलू का चोखा. मिट्टी के स्वाद से जुड़ा बिहार का पारंपरिक व्यंजन.
Credit: pinterestगुजरात – ढोकला
हल्का, स्पंजी और खट्टा-मीठा स्वाद. ढोकला गुजरात की थाली का अहम हिस्सा है.
Credit: pinterestपश्चिम बंगाल – मछेर झोल
मसालेदार फिश करी और भाप में पका चावल.बंगाल की रसोई की असली पहचान.
Credit: pinterest View More Web Stories