एंटी वेलेंटाइन वीक: प्यार के बाद ब्रेक का मौका, जानें सातों दिनों का मतलब
एंटी-वेलेंटाइन वीक
फरवरी सिर्फ कपल्स के लिए नहीं है. वेलेंटाइन डे के बाद 15 फरवरी से एंटी-वेलेंटाइन वीक शुरू होता है, जो सिंगल्स या हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे लोगों को खुद को संभालने और आगे बढ़ने का मौका देता है.
Credit: pinterestस्लैप-डे
एंटी-वेलेंटाइन वीक का पहला दिन स्लैप-डे कहलाता है. इसका अर्थ हिंसा नहीं, बल्कि अपने एक्स से जुड़ी यादों, दर्द और नकारात्मक भावनाओं को जीवन से बाहर निकालने का प्रतीकात्मक तरीका है.
Credit: pinterestकिक-डे
16 फरवरी को मनाया जाने वाला किक-डे जीवन से टॉक्सिक रिश्तों और बुरी यादों को “किक आउट” करने का दिन है. यह खुद को मानसिक रूप से हल्का करने और नई शुरुआत का संकेत देता है.
Credit: pinterestपरफ्यूम-डे
17 फरवरी का परफ्यूम-डे खुद पर ध्यान देने का दिन है. अपनी पसंद की खुशबू या कोई मनपसंद चीज खरीदकर खुद को खुश करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का एहसास पाएं.
Credit: pinterestफ्लर्ट-डे
18 फरवरी को फ्लर्ट-डे मनाया जाता है. यह दिन सिंगल्स को झिझक छोड़ने, नए लोगों से बात करने और दिल हल्का करने का मौका देता है, ताकि बीते रिश्तों की कड़वाहट कम हो सके.
Credit: pinterestकन्फेशन-डे
19 फरवरी का कन्फेशन-डे दिल की बात कहने के लिए होता है. आप अपने क्रश को फीलिंग्स बता सकते हैं या किसी से माफी मांग सकते हैं, जिससे मन का बोझ हल्का होता है.
Credit: pinterestमिसिंग-डे
20 फरवरी को मिसिंग-डे मनाया जाता है. इस दिन आप किसी दोस्त, अपने खास या पुराने क्रश को बता सकते हैं कि आप उन्हें मिस करते हैं, जिससे भावनात्मक जुड़ाव फिर से महसूस होता है.
Credit: pinterestब्रेकअप-डे
21 फरवरी को ब्रेकअप-डे एंटी-वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन है. यह दिन टॉक्सिक रिश्तों से बाहर निकलने, खुद को प्राथमिकता देने और मानसिक शांति के साथ नई राह चुनने का प्रतीक है.
Credit: pinterest View More Web Stories