थायराइड में इन चीजों का सेवन नहीं करने से बचना चाहिए


2025/09/13 15:59:56 IST

प्रोसेस्ड फूड

    प्रोसेस्ड फूड में चिप्स, बिस्किट और रेडी-टू-ईट पैक्ड स्नैक्स जैसे प्रोसेस्ड फूड में चीनी, नमक और अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा अधिक होती है. ये थायरॉइड फंक्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं.

तले-भुने खाद्य पदार्थ

    फास्ट फूड और तले-भुने खाद्य पदार्थ वसा और कैलोरी में अधिक होते हैं, जो थायरॉइड हार्मोन के अवशोषण में बाधा डालते हैं और हानिकारक हो सकते हैं.

अत्यधिक मीठा भोजन

    अत्यधिक मीठा भोजन मिठाइयां और अन्य मीठे व्यंजन थायरॉइड हार्मोन उत्पादन को बाधित कर सकते हैं और शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं.

गोइट्रोजनिक खाद्य पदार्थ (अधिक मात्रा में)

    अधिक मात्रा में पत्तागोभी, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों में गोइट्रोजन होते हैं. ये थायरॉइड द्वारा आयोडीन के अवशोषण को रोक सकते हैं. हालांकि, इन्हें पकाने से इनका प्रभाव कम हो जाता है, लेकिन अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए.

सोया-आधारित उत्पाद

    यदि आप लेवोथायरोक्सिन (एक थायरॉइड दवा) ले रहे हैं, तो आपको सोया से बचना चाहिए या दवा लेने के कम से कम चार घंटे बाद ही सोया का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सोया दवा के अवशोषण में बाधा डालता है.

शराब

    शराब, थायरॉइड रोग के दौरान पीने के लिए सही नहीं है. यह आपके स्वास्थ्य को और भी नुकसान पहुंचा सकती है.

कैफीन-युक्त ड्रिंक

    कॉफी और एनर्जी ड्रिंक जैसे कैफीन युक्त पेय हाइपरथायरायडिज्म में परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये थायरॉइड के कार्य को प्रभावित कर सकते हैं.

View More Web Stories