बारिश में पकौड़ों से हो गए हैं बोर? तो बनाएं क्रिस्पी कटहल के कबाब
Yashika Jandwani
2026/07/07 19:56:56 IST
मॉनसून का परफेक्ट स्नैक
बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का अलग ही मजा होता है. अगर हर बार पकौड़े और समोसे खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार स्वाद बदलने के लिए कटहल के कबाब जरूर बनाएं.
Credit: Pinterest
किन चीजों की होगी जरूरत?
कटहल, चना दाल, भीगे हुए चावल, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, हरा धनिया और तलने के लिए तेल तैयार रखें.
Credit: Pinterest
मसाला और कटहल करें तैयार
धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर मसाला तैयार करें. दूसरी ओर कटहल को उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि कबाब का मिश्रण स्मूद बने.
Credit: Pinterest
सभी चीजों को करें अच्छी तरह मिक्स
भीगी हुई चना दाल और चावल का गाढ़ा पेस्ट बनाकर मैश किए हुए कटहल में मिलाए. फिर प्याज, हरा धनिया, मसाला, हल्दी, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह गूंथ लें.
Credit: Pinterest
दें अपनी पसंद की शेप
मिश्रण से टिक्की या कबाब का आकार दें. फिर हल्के तेल में दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. चाहें तो इन्हें डीप फ्राई करके भी तैयार कर सकते हैं.
Credit: Pinterest
चटनी के साथ लें मजा
गरमा-गरम कटहल के कबाब को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. अदरक वाली चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा. यह मॉनसून में परिवार और मेहमानों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है.