दिल्ली में यहां मिलती है सबसे सस्ती और अच्छी चूड़ियां, देखें डिटेल्स


2026/05/26 16:01:12 IST

सबसे सस्ती चूड़ियों की मार्केट

    दिल्ली में अगर आप कम दामों में खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़ियां खरीदना चाहती हैं तो कनॉट प्लेस के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे वाला चूड़ी बाजार आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. यहां लाख, जयपुरी, कांच, मेटल और ब्राइडल चूड़ियां बहुत सस्ते दामों में मिल जाती हैं.

Credit: Pinterest

मार्केट की खासियत

    यह बाजार सस्ते दाम, भरपूर वैरायटी और अच्छी क्वालिटी के लिए मशहूर है. यहां आपको सिंपल रोजाना वाली चूड़ियों से लेकर भारी ब्राइडल सेट और लेहेंगा मैचिंग चूड़ियां तक सब कुछ एक जगह मिल जाएगा.

Credit: Pinterest

यहां क्या-क्या मिलेगा?

    कांच की चूड़ियां, मेटल बैंगल्स, सिल्वर-गोल्ड फिनिश, कलरफुल मैचिंग सेट, जयपुरी डिजाइन और आधुनिक ट्रेंडी चूड़ियां. हर उम्र और हर बजट के हिसाब से यहां विकल्प उपलब्ध हैं.

Credit: Pinterest

मार्केट की टाइमिंग

    यह बाजार सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है. खरीदारी के लिए शाम का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि उस समय भीड़ थोड़ी कम रहती है और आराम से चूड़ियां चुन सकते हैं.

Credit: Pinterest

कैसे पहुंचें?

    मेट्रो से जाने वाले लोग राजीव चौक मेट्रो स्टेशन या शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन उतरें. दोनों स्टेशनों से बाजार पैदल 5-10 मिनट की दूरी पर है. ऑटो या कैब से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है.

Credit: Pinterest

इन बातों का रखें ध्यान

    शनिवार और मंगलवार को इस बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ होती है. अगर आप आराम से खरीदारी करना चाहती हैं तो इन दोनों दिनों से बचें. साथ ही चूड़ियां खरीदते समय साइज और क्वालिटी अच्छे से चेक करें.

Credit: Pinterest

View More Web Stories