जेब पर बिना बोझ डाले, मिडल क्लास लोग देखें ये 5-Star रेटिंग Safety Cars
कम बजट में 'फैमिली की फुल सेफ्टी': क्या मिडिल क्लास का सपना होगा पूरा?
भारत में मिडल क्लास लोगों का कहना है की उन्हें सस्ते में बढ़िया और सेफ गाड़ियां चाहिए क्या कम बजट में सुरक्षित कार खरीदना सिर्फ एक सपना है? बिल्कुल नहीं! अब जेब पर बिना भारी पड़े भी मिलेगी 'फैमिली की फुल सेफ्टी'। आइए जानते हैं कुछ कारों की लिस्ट जो न केवल सस्ती है बल्कि इन्हें दुर्घटना परीक्षण मे अच्छी रेटिंग्स भी मिली हैं
Credit: PinterestTata Tiago
यह सबसे सस्ती 4 star रेटिंग वाली कारों मे से एक है और इसकी कीमत 4.57 लाख रुपए है. इससे बेस वैरिएंट में 6 डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं. तेज रफ्तार होने पर दरवाजे अपने आप लॉक होने का फीचर भी इसमें उपलब्ध है.
Credit: PinterestTata Punch
यह कार मजबूत ALFA-ARC प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो एक्सीडेंट के झटके को केबिन के अंदर नहीं आने देती। ये कारें लगभग 5.50 लाख रुपए में बिकती हैं.
Credit: PinterestNissan Magnite
व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल कार को ओवरस्टीयर (ज्यादा मुड़ना) या अंडरस्टीयर (कम मुड़ना) होने से बचाता है. हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट इमरजेंसी में अचानक ब्रेक दबाने पर यह अतिरिक्त ब्रेकिंग पावर देता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.62 लाख रुपए है.
Credit: PinterestMaruti Suzuki Dzire
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम अचानक गाड़ी मोड़ने पर कार को असंतुलित होकर पलटने या फिसलने से रोकता है. हिल होल्ड असिस्ट पहाड़ी या चढ़ाई पर कार को पीछे लुढ़कने से रोकने के लिए दिया गया है. इसकी कीमत लगभग 6.26 लाख रुपए है
Credit: PinterestMahindra XUV 3XO
सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड है. इसके चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिससे गाड़ी बहुत कम दूरी में और तुरंत रुक जाती है. यह कार लगभग 7.49 लाख रुपए का है.
Credit: Pinterest View More Web Stories