रोज एक जैसा खाना पहुंचा सकता है नुकसान


2026/05/07 17:21:39 IST

फिट और स्ट्रॉन्ग गट

    हर दिन एक जैसा खाना हेल्दी लग सकता है लेकिन फिट और स्ट्रॉन्ग गट के लिए डाइट में वैरायटी बेहद जरूरी है. हमारी आंतों में खरबों बैक्टीरिया होते हैं जिन्हें अलग-अलग तरह के भोजन की जरूरत होती है.

Credit: Pinterest

गट बैक्टीरिया

    हर पौधे से मिलने वाला फाइबर अलग होता है जो अच्छे गट बैक्टीरिया को पोषण देता है. खाने में विविधता की कमी गट माइक्रोब्स को कमजोर कर सकती है.

Credit: Pinterest

रिसर्च क्या बोलती है?

    रिसर्च बताती है कि ज्यादा तरह के पौधों वाला भोजन खाने वालों का गट ज्यादा स्वस्थ रहता है.

Credit: Pinterest

एक जैसा खाना खाने से क्या होता है

    रोज एक जैसा खाना खाने से ब्लोटिंग, कब्ज और पाचन की समस्या बढ़ सकती है. नियमित डाइट के फायदे भी हैं जैसे अनुशासन सुविधा और आसान कैलोरी कंट्रोल.

Credit: Pinterest

एक ही तरह का भोजन

    समस्या तब बढ़ती है जब महीनों या सालों तक एक ही तरह का भोजन खाया जाए.

Credit: Pinterest

क्या खाना अच्छा होता है?

    विशेषज्ञ “मैनेज्ड वैरायटी” यानी संतुलित विविधता अपनाने की सलाह देते हैं. अनाज, सब्जियां, दालें, नट्स और बीज बदल-बदल कर खाना गट हेल्थ के लिए अच्छा है.

Credit: Pinterest

पाचन बेहतर बनाने वाला खाना

    दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड्स पाचन बेहतर बनाते हैं और आंतों को पोषण देते हैं.

Credit: Pinterest

View More Web Stories