घुटनों और जोड़ों के दर्द को न करें इग्नोर! हो सकती है गंभीर स्वस्थ्य समस्या.


2026/02/03 15:21:32 IST

ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)

    यह उम्र के साथ होने वाली सबसे सामान्य समस्या है. इसमें जोड़ों की कार्टिलेज (Cartilage) घिस जाती है, जिससे हड्डियां आपस में टकराने लगती हैं और दर्द होता है.

रूमेटॉइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)

    यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है. इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम ही जोड़ों पर हमला करता है, जिससे सूजन, जकड़न और जोड़ों में विकृति आ सकती है.

यूरिक एसिड और गाउट (Gout)

    जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं. यह अचानक और असहनीय दर्द का कारण बनता है, जिसे 'गाउट' कहते हैं.

लिगामेंट और मेनिस्कस इंजरी

    चोट लगने या अचानक मुड़ने से मेनिस्कस (Meniscus) फट सकता है या लिगामेंट टियर हो सकता है. खिलाड़ियों में यह समस्या काफी आम है.

पोषक तत्वों की कमी

    कैल्शियम, विटामिन D3 और विटामिन B12 की कमी से हड्डियां कमजोर (Osteoporosis) हो जाती हैं. इससे जोड़ों में हल्का लेकिन पुराना दर्द बना रहता है.

चेतावनी वाले लक्षण

    सुबह उठने पर जोड़ों में अकड़न,जोड़ों के पास लाली या सूजन, चलते समय घुटनों से आवाज आना, जोड़ों का अस्थिर महसूस होना.

समाधान और सलाह

    वजन कम रखें, सक्रिय रहें और गंभीर दर्द होने पर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से सलाह लें. सही समय पर एक्स-रे या MRI कराना बचाव की पहली सीढ़ी है.

View More Web Stories