रूखे और बेजान बालों में फिर लौटेगी चमक, अपनाएं ये घरेलू उपाय


2026/06/18 19:41:06 IST

क्यूं खो जाती है बालों की चमक?

    जब बालों की बाहरी परत यानी क्यूटिकल डैमेज हो जाती है, तो बाल अपनी नमी खोने लगते हैं। इससे उनकी प्राकृतिक चमक कम हो जाती है और वे रूखे व कमजोर नजर आने लगते हैं.

Credit: Pinterest

इन आदतों से होते हैं बाल खराब

    गर्म पानी से बाल धोना, बार-बार स्ट्रेटनर या ड्रायर का इस्तेमाल, तेज धूप, खराब पानी और पोषण की कमी बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.

Credit: Pinterest

अंडे से पाएं सिल्की बाल

    अंडा बालों को जरूरी प्रोटीन देता है, जिससे वे मजबूत और मुलायम बनते हैं. हफ्ते में एक बार अंडे का हेयर पैक लगाने से बालों की चमक बढ़ सकती है.

Credit: Pinterest

दही देगा नेचुरल शाइन

    दही बालों को गहराई से पोषण देता है. इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाने से रूखापन कम होता है और बालों में प्राकृतिक चमक लौटती है.

Credit: Pinterest

एलोवेरा से मिलेगी नमी

    एलोवेरा जेल बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यह बालों को मुलायम बनाने के साथ उनकी मजबूती भी बढ़ाता है.

Credit: Pinterest

मेथी और शिया बटर का कमाल

    मेथी दाना बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. वहीं शिया बटर प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम कर बालों को नमी देकर उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाता है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories