शुगर तुरंत कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 6 फूड्स


2026/01/11 15:15:38 IST

1. हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens)

    अगर आपका शुगर बढ़ता जा रहा है तो आप हरी सब्जियां खाना शुरू कर दीजिए जैसे- पालक, मेथी और सरसों का साग बहुत कम कार्ब्स वाली होती है. इनमें भरपूर फाइबर और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड शुगर को स्थिर रखता है. इन्हें सलाद, सब्जी या स्मूदी के रूप में जरूर खाएं.

2. ओट्स (Oats)

    ओट्स में घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) बहुत अधिक होता है जो शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है. सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से दिनभर ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. इसे दूध या दही के साथ बिना चीनी के बनाएं और खाएं.

3. बीन्स/दालें (Beans)

    राजमा, चना, मूंग और ब्लैक बीन्स जैसी दालें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है. ये ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगती. सूप, सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करें.

4. नट्स (Nuts)

    बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे नट्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते है. ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैऔर शुगर स्पाइक्स को कम करते हैं. एक मुट्ठी (25-30 ग्राम) रोजाना खाएं.

5. बीज (Seeds)

    चिया, अलसी और कद्दू के बीज ओमेगा-3 और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. ये ब्लड शुगर को बैलेंस रखते है और सूजन भी कम करते हैं. इसे दही, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खाएं.

6. लो-GI फ्रूट्स (Low-GI Fruits)

    बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी) और अमरूद जैसे फल कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते है. ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है और शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते. एक छोटी कटोरी ताजा फल रोज खाएं.

View More Web Stories