रोजाना शाम को 7 बजे डिनर करने से मिलते हैं ये शानदार फायदे
बेहतर डाइजेशन
शाम 7 बजे डिनर करने से शरीर को सोने से पहले खाने को पचाने के लिए 3-4 घंटे का समय मिल जाता है जिससे एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं.
वजन नियंत्रण
देर रात खाना खाने से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वह फैट के रूप में जमा हो जाती है. जल्दी डिनर करने से वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा कम होता है.
अच्छी नींद
शाम को जल्दी खाना खाने से नींद से जुड़ा हार्मोन मेलाटोनिन का स्राव समय पर होता है, जिससे नींद अच्छी आती है और आप सुबह तरोताजा महसूस करते हैं.
मजबूत मेटाबॉलिज्म
सही समय पर खाना खाने से मेटाबॉलिक रेट स्थिर रहता है और शरीर की ऊर्जा का सही इस्तेमाल होता है, जिससे दिन भर एनर्जी बनी रहती है.
हृदय स्वास्थ्य में सुधार
जल्दी डिनर करने से हृदय पर दबाव कम होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम होता है, जो हृदय रोग से बचाने में मदद करता है.
बेहतर ब्लड शुगर कंट्रोल
सोने से पहले खाना खाने से ग्लूकोज रक्त में ज्यादा देर तक रहता है. जल्दी खाना खाने से इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे शुगर लेवल
कंट्रोल रहता है और मधुमेह का खतरा कम होता है.
ऊर्जा का सही इस्तेमाल
जल्दी डिनर करने से शरीर की आंतरिक घड़ी (सर्कैडियन रिदम) के साथ तालमेल बैठता है, और शरीर रात भर पाचन के बजाय मरम्मत और कोशिकाओं के नवीनीकरण पर ध्यान केंद्रित कर पाता है.
मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
सही समय पर खाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है, जिससे तनाव और थकान कम होती है.
View More Web Stories