जिद्दी लोगों से हो गए हैं परेशान? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके
अपनी ऊर्जा सही जगह लगाएं
हर व्यक्ति को बदलना आपके हाथ में नहीं होता. इसलिए उन बातों पर ध्यान दें जिन्हें आप प्रभावित कर सकते हैं. पुराने विवादों को छोड़कर वर्तमान मुद्दे पर फोकस करें.
Credit: Pinterest जवाब देने से पहले सोचें
किसी की बात से गुस्सा आए तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें. कुछ सेकंड रुककर शांत मन से जवाब दें. संयमित प्रतिक्रिया अक्सर तनाव को बढ़ने से रोकती है.
Credit: Pinterest अपनी भावनाओं को पहचानें
समझें कि आखिर सामने वाले की कौन-सी बात आपको परेशान कर रही है. कई बार व्यक्तिगत भावनाएं कामकाजी बातचीत पर असर डालती हैं. मुद्दे पर ध्यान दें, व्यक्ति पर नहीं.
Credit: Pinterest सामने वाले को दुश्मन न समझें
बातचीत को जीत-हार की लड़ाई न बनाएं. कोशिश करें कि दोनों मिलकर समस्या का समाधान निकालें. सहयोग का रवैया रिश्तों और काम दोनों को बेहतर बनाता है.
Credit: Pinterest तनाव बढ़े तो खुद को संभालें
जब माहौल गर्म होने लगे तो गहरी सांस लें और खुद को शांत रखें. जरूरत महसूस हो तो थोड़ी देर का ब्रेक लें. इससे आप बेहतर तरीके से स्थिति को संभाल पाएंगे.
Credit: Pinterest सीमाएं तय करना भी जरूरी
अपनी अपेक्षाएं साफ शब्दों में रखें. सामने वाले की बात सुनें, लेकिन अपने समय और मानसिक शांति की भी रक्षा करें। स्वस्थ सीमाएं रिश्तों को संतुलित बनाए रखती हैं.
Credit: Pinterest View More Web Stories