45 डिग्री की गर्मी से हो गए परेशान? बच्चों के साथ घूम आएं ये सस्ती और ठंडी जगहें


2026/05/21 15:57:09 IST

उत्तराखंड का मुनस्यारी

    बर्फीले पहाड़, हरियाली और शांत माहौल. मुनस्यारी नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं. यहां ट्रेकिंग और जंगल वॉक का अलग ही मजा है.

Credit: pinterest

हिमाचल का खूबसूरत नग्गर

    मनाली जैसी खूबसूरती लेकिन कम भीड़. कुल्लू घाटी का नग्गर अपने पुराने किले, आर्ट गैलरी और शांत वादियों के लिए मशहूर है.

Credit: pinterest

पश्चिम बंगाल का कलिम्पोंग

    दार्जिलिंग के पास बसा कलिम्पोंग बौद्ध मठों, ब्रिटिश दौर की इमारतों और शानदार स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है.

Credit: pinterest

उत्तराखंड का बिनसर

    घने जंगल, हिमालय के नजारे और सुकून भरा माहौल. बिनसर का जीरो पॉइंट ट्रेक पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है.

Credit: pinterest

हिमाचल की तीर्थन वैली

    अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो तीर्थन वैली जरूर जाएं. यहां ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और नदी किनारे रिलैक्स करने का शानदार अनुभव मिलता है.

Credit: pinterest

25°C से कम रहता है तापमान

    इन सभी जगहों पर गर्मियों में भी मौसम बेहद सुहावना रहता है. अगर आप इस बार शांत और ठंडी जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो इन्हें अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

Credit: pinterest

View More Web Stories