Harley की मिनी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
हार्ले ने दिखाई नई राह
दमदार क्रूजर बाइक्स के लिए मशहूर Harley-Davidson की इलेक्ट्रिक ब्रांड LiveWire ने अपनी नई मिनी इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज पेश कर सभी को चौंका दिया है.
Credit: blessthisstuff.comआए दो नए मॉडल
कंपनी ने S4 Honcho Street और S4 Honcho Trail नाम से दो मॉडल लॉन्च किए हैं. दोनों को ताइवानी कंपनी Kymco के साथ मिलकर विकसित किया गया है.
Credit: blessthisstuff.comछोटी बाइक, बड़ी ताकत
कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक मिनी बाइक्स परफॉर्मेंस के मामले में 125cc पेट्रोल बाइक जैसी ताकत देती हैं और 95 किमी/घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकती हैं.
Credit: blessthisstuff.comयूनिक डिजाइन
S4 Honcho सीरीज में ट्यूबलर स्टील फ्रेम और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है. Street और Trail मॉडल को अलग पहचान देने के लिए अलग-अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स जोड़े गए हैं.
Credit: blessthisstuff.comरेंज और चार्जिंग में दम
दोनों बाइक्स में 1.74kWh का ड्यूल रिमूवेबल बैटरी पैक मिलता है. एक बार चार्ज करने पर करीब 85 किमी की रेंज और स्थिर गति पर 117 किमी तक चलने का दावा किया गया है.
Credit: blessthisstuff.comकीमत जानकर हो सकते हैं हैरान
S4 Honcho Trail की कीमत करीब 5.88 लाख रुपये और Street वर्जन की कीमत लगभग 6.39 लाख रुपये है. यह कीमत कई 125cc पेट्रोल बाइक्स से काफी ज्यादा है.
Credit: blessthisstuff.com View More Web Stories