घर की दीवारें बना रहीं गर्मी का जाल, जानिए कैसे करें बचाव
रात में भी तपते हैं घर
नई स्टडी में सामने आया कि भारत के कई शहरों में घर रात के समय भी बेहद गर्म रहते हैं. कई घरों में तापमान 31°C से नीचे नहीं जाता, जबकि गर्मियों में ये 35°C तक पहुंच सकता है.
Credit: AI generatedदीवारें छोड़ती हैं गर्मी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिनभर धूप सोखने वाली कंक्रीट की दीवारें और फर्श रात में धीरे-धीरे गर्मी छोड़ते हैं. इसी वजह से रात 8-9 बजे के बीच घरों का तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया.
Credit: AI generatedदिन में धूप रोकें
घर को ठंडा रखने के लिए दोपहर में खिड़कियां और पर्दे बंद रखना जरूरी है. मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन लगाने से सीधी धूप अंदर नहीं आती और घर कम गर्म होता है.
Credit: AI generatedरात में हवा चलाएं
रात के समय दोनों तरफ की खिड़कियां खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन बनाना फायदेमंद होता है. इससे घर की गर्म हवा बाहर निकलती है और अंदर ठंडी हवा आने लगती है.
Credit: AI generatedगमले लगाने से मिलेगी राहत
छत पर सफेद पेंट, ग्रीन नेट या मिट्टी के गमले लगाने से गर्मी कम सोखती है. वहीं मनी प्लांट, एलोवेरा और अरेका पाम जैसे पौधे घर को थोड़ा ठंडा रखने में मदद करते हैं.
Credit: AI generatedगर्मी बढ़ाने वाली चीजें कम करें
दिन में ओवन, प्रेस और ज्यादा बल्ब जैसी गर्मी पैदा करने वाली चीजों का कम इस्तेमाल करना चाहिए. कॉटन की चादरें और हल्के रंग के कपड़े भी शरीर और कमरे को ठंडक देने में मदद करते हैं.
Credit: AI generated View More Web Stories