Heatwave Alert: कब जानलेवा बन जाती है गर्मी? जानिए किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा


2026/05/25 16:05:56 IST

गर्मी कब बन जाती है जानलेवा?

    जब शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता और तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, तब हीटवेव खतरनाक हो जाती है. 45°C के आसपास तापमान पहुंचने पर खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

Credit: pinterest

हीट स्ट्रोक के ये संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

    तेज सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत और शरीर का जरूरत से ज्यादा गर्म होना हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं.

Credit: pinterest

किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा?

    बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, दिल और डायबिटीज के मरीज, मजदूर, किसान और लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं.

Credit: pinterest

दोपहर की धूप बन सकती है खतरनाक

    दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक की तेज धूप शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट करती है. इस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए.

Credit: pinterest

शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं?

    तरबूज, खीरा, खरबूजा, नारियल पानी, छाछ, लस्सी और नींबू पानी जैसी चीजें शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं.

Credit: pinterest

इन चीजों से तुरंत बनाएं दूरी

    बहुत ज्यादा चाय-कॉफी, मसालेदार खाना, तला भोजन और कम पानी पीना गर्मी में शरीर की परेशानी बढ़ा सकता है.

Credit: pinterest

गर्मी से बचने के आसान उपाय

    हल्के सूती कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं, खाली पेट बाहर न निकलें और बच्चों-बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.

Credit: pinterest

View More Web Stories