हीटवेव में पालतू जानवरों की ऐसे करें देखभाल


2026/04/18 15:40:53 IST

हीटवेव से खतरा

    हीटवेव इंसानों की तरह पालतू जानवरों को भी प्रभावित करती है. वे तापमान को संभालने में कमजोर होते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक, पंजों का सूखना और गर्म सतह से जलने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

Credit: pinterest

ओवरहीटिंग के संकेत पहचानें

    अगर पालतू ज्यादा हांफ रहे हों, उल्टी, दस्त, सूखे मसूड़े या कमजोरी दिखे, तो यह ओवरहीटिंग के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में उन्हें तुरंत ठंडी और आरामदायक जगह पर रखें.

Credit: pinterest

ठंडा करने का सही तरीका

    पालतू को अचानक ठंडे पानी से न नहलाएं, इससे नुकसान हो सकता है. इसके बजाय गीले तौलिए में लपेटें, जिससे शरीर धीरे-धीरे ठंडा हो और उन्हें राहत मिले.

Credit: pinterest

पर्याप्त पानी की व्यवस्था

    गर्मी में पालतू जानवरों के लिए पानी बेहद जरूरी है. घर हो या सफर, उन्हें हर समय साफ पीने का पानी उपलब्ध कराएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके.

Credit: pinterest

सही भोजन का चुनाव

    हीटवेव के दौरान पालतू जानवरों को वेट फूड दें, जिससे उनकी बॉडी में पानी की मात्रा बढ़े. ज्यादा धूप में रहने से बचाएं और समय-समय पर ठंडी जगह पर आराम करने दें.

Credit: pinterest

हल्का और ठंडा आहार

    गर्मियों में पालतू कम खाते हैं, इसलिए भारी भोजन से बचें. उनकी डाइट में पानी वाले फल और फ्रीज-ड्राइड फूड शामिल करें, जिससे शरीर ठंडा और संतुलित बना रहे.

Credit: pinterest

धूप से सुरक्षा जरूरी

    पालतू जानवरों को बाहर ले जाते समय उनके लिए सनस्क्रीन लगाएं. साथ ही उनकी स्किन को मॉइश्चराइज रखें, ताकि धूप और गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा जा सके.

Credit: pinterest

View More Web Stories