आपकी बॉडी कितनी गर्मी कर सकती है बर्दाश्त? जानें हीट स्ट्रोक कितना खतरनाक
सामान्य शरीर तापमान
मानव शरीर का सामान्य आंतरिक तापमान 36.5 से 37.5 डिग्री सेल्सियस रहता है. इससे ज्यादा गर्मी में शरीर पसीने और रक्त प्रवाह के जरिए खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है.
Credit: Pinterestसहन सीमा कितनी?
शरीर 40 डिग्री सेल्सियस तक आंतरिक तापमान को थोड़ी देर सहन कर सकता है, लेकिन इससे ऊपर जाना खतरनाक हो जाता है. उच्च आर्द्रता (नमी) में सहन क्षमता और कम हो जाती है.
Credit: Pinterestवेट बुल्ब तापमान की सीमा
वैज्ञानिकों के अनुसार 35 डिग्री सेल्सियस वेट बुल्ब तापमान (100% नमी) में स्वस्थ व्यक्ति 6 घंटे से ज्यादा नहीं रह सकता. इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता.
Credit: Pinterestहीट स्ट्रोक क्या है?
हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104°F) या उससे ज्यादा हो जाए. पसीना आना बंद हो जाता है और शरीर ठंडा नहीं हो पाता.
Credit: Pinterestहीट स्ट्रोक कितना खतरनाक?
हीट स्ट्रोक बेहद घातक है. यह मस्तिष्क, हृदय, किडनी और मांसपेशियों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है. बिना तुरंत इलाज के मृत्यु का खतरा बहुत अधिक होता है.
Credit: Pinterestबचाव और लक्षण
अगर चक्कर, उल्टी, भ्रम, बेहोशी या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. बाहर जानें से बचे. ठंडे स्थान पर रहें, पानी पिएं और ढीले कपड़े पहनें.
Credit: Pinterest View More Web Stories