सूख रहा है कढ़ी पत्ते का पौधा? बस अपनाएं ये 6 आसान उपाय
पौधा क्यों सूख रहा है?
अगर कढ़ी पत्ते का पौधा बढ़ नहीं रहा या सूखने लगा है, तो सबसे पहले कारण पहचानें. जरूरत से ज्यादा पानी और कम धूप इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है. पौधे को रोज 5-6 घंटे धूप जरूर मिले.
Credit: AI Generatedप्रूनिंग से बढ़ेगी नई शाखाएं
अगर पौधा सिर्फ लंबा हो रहा है और पत्तियां कम आ रही हैं, तो ऊपर की 2-3 इंच टहनी काट दें. इससे नई शाखाएं निकलेंगी और पौधा पहले से ज्यादा घना होगा.
Credit: AI Generatedछाछ या खट्टे दही का करें इस्तेमाल
एक गिलास पानी में दो चम्मच छाछ या खट्टा दही मिलाकर हफ्ते में एक बार जड़ों में डालें. इससे मिट्टी का पीएच संतुलित रहेगा और पौधे की ग्रोथ बेहतर होगी.
Credit: AI Generatedएप्सम सॉल्ट देगा नई जान
महीने में एक बार एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करें. थोड़ा घोल जड़ों में भी डालें. इससे पौधे को मैग्नीशियम मिलेगा और नई पत्तियां तेजी से निकलेंगी.
Credit: AI Generatedगोबर की खाद और सही सिंचाई
हर महीने मिट्टी को हल्का ढीला करें और उसमें गोबर की खाद मिलाएं. साथ ही, पानी तभी दें जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह सूखी महसूस हो.
Credit: AI Generatedचावल का पानी बनेगा नेचुरल टॉनिक
चावल धोने या उबालने के बाद बचा हुआ पानी फेंकने की बजाय पौधे में डालें. इसमें मौजूद पोषक तत्व पौधे की जड़ों को मजबूती देते हैं और कढ़ी पत्ते का पौधा तेजी से हरा-भरा होने लगता है.
Credit: AI Generated View More Web Stories