Holi 2025: रंगों से खेलने से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी
तेल से बनाएं प्रोटेक्टिव लेयर
होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल तेल (Coconut Oil), बादाम या तिल का तेल लगाएं. इससे त्वचा पर सुरक्षा की परत बनती है और रंग अंदर तक नहीं जाते.
Credit: pinterest स्किन को रखें हाइड्रेटेड
खूब पानी पिएं ताकि शरीर अंदर से हाइड्रेट रहे. बाहर से मॉइश्चराइजर, घी या तेल लगाकर ड्राइनेस से बचाव करें.
Credit: pinterestकोहनी और घुटनों पर खास ध्यान
कोहनी, घुटने और पैरों पर रंग ज्यादा चढ़ता है. इन हिस्सों पर पहले से घी या तेल जरूर लगाएं.
Credit: pinterest होंठों की सुरक्षा जरूरी
होंठों पर लिप बाम या घी लगाकर प्रोटेक्टिव लेयर बनाएं. इससे होंठ फटने और काले पड़ने से बचेंगे.
Credit: pinterest ज्यादा देर रंग न लगे रहने दें
होली खेलने के बाद रंग को त्वचा पर लंबे समय तक न छोड़ें. तुरंत नहाकर रंग साफ करें.
Credit: pinterestबेसन और दही का इस्तेमाल
जिद्दी रंग हटाने के लिए बेसन (Besan) और दही का पेस्ट लगाएं. हल्के हाथों से मलकर साफ करें.
Credit: pinterestहोली के बाद मॉइश्चराइज जरूर करें
नहाने के बाद अच्छी तरह मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा मुलायम और हेल्दी बनी रहे.
Credit: pinterest View More Web Stories