पूड़ी-पकौड़े का बचा तेल फेंकना करें बंद! घर के इन कामों में देगा मदद


2026/06/04 16:19:17 IST

बचे हुए तेल

    पूड़ी-पकौड़े तलने के बाद लोग अक्सर बचा तेल फेंक देते हैं, जबकि इसका सही तरीके से इस्तेमाल करके पैसे और संसाधनों दोनों की बचत की जा सकती है.

Credit: Pinterest

पौधों को कीड़ों से बचाएगा पुराना तेल

    थोड़े पानी और साबुन के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया गया तेल पौधों पर स्प्रे करने से छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

Credit: Pinterest

जंग लगे औजारों में लौटाए चमक

    गार्डनिंग टूल्स, कैंची या लोहे की चीजों पर थोड़ा पुराना तेल लगाने से जंग कम होती है और उनकी चमक बनी रहती है.

Credit: Pinterest

दरवाजों की ‘चूं-चूं’ करेगा बंद

    खिड़की या दरवाजे के कब्जों में थोड़ा तेल लगाने से आवाज कम हो जाती है और वे आसानी से खुलने-बंद होने लगते हैं.

Credit: Pinterest

लकड़ी के सामान की बढ़ाए उम्र

    पुराने स्टूल, लकड़ी के हैंडल या गार्डन फर्नीचर पर हल्का तेल लगाने से उनकी सतह स्मूद बनी रहती है.

Credit: Pinterest

इस्तेमाल से पहले रखें ये जरूरी सावधानी

    बहुत ज्यादा जला हुआ, बदबूदार या धुआं छोड़ने वाला तेल दोबारा खाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories