अंडे के छिलके फेंकने से पहले जान लें ये 6 कमाल के इस्तेमाल
क्यों नहीं फेकने चाहिए अंड़े के छिलके
अंडे के छिलके सिर्फ कचरा नहीं हैं. इनमें मौजूद कैल्शियम और मिनरल्स गार्डनिंग से लेकर घर की सफाई तक कई कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.
Credit: Pinterest बनाएं नेचुरल सीड ट्रे
अंडे के आधे छिलकों में मिट्टी भरकर बीज लगाएं. पौधा अंकुरित होने के बाद छिलके समेत गमले में लगा दें। छिलका धीरे-धीरे मिट्टी में मिलकर कैल्शियम भी बढ़ाता है.
Credit: Pinterest पौधों को मिलेगा फायदा
छिलकों को सुखाकर बारीक पीस लें और खाद या मिट्टी में मिला दें. इससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है और पौधों को जरूरी कैल्शियम मिलता है.
Credit: Pinterest कीड़ों से बचाव
छिलकों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर पौधों के आसपास बिछा दें. इससे मिट्टी की नमी बनी रहती है और कई छोटे कीड़ों से भी पौधों को बचाने में मदद मिल सकती है.
Credit: Pinterest किन पौधों के लिए हैं फायदेमंद?
गुलाब, टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसे पौधों को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। अंडे के छिलके इन पौधों के लिए प्राकृतिक पोषक तत्व का काम कर सकते हैं.
Credit: Pinterest धोकर करें उपयोग
छिलकों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर सुखा लें, ताकि बैक्टीरिया और गंदगी हट जाए. इन्हें बर्तनों की जिद्दी चिकनाई और कालिख साफ करने के लिए प्राकृतिक स्क्रबर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
Credit: Pinterest View More Web Stories