रागी से बनाएं ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Yashika Jandwani
2026/07/04 19:38:08 IST
हेल्दी ब्रेकफास्ट का सुपरफूड
रागी में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कई जरूरी विटामिन-मिनरल्स पाए जाते हैं. इसे नियमित और संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिल सकती है.
Credit: Pinterest
रागी डोसा
रागी के आटे से बना डोसा फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
Credit: Pinterest
रागी चीला करें ट्राई
रागी और सब्जियों से बना चीला स्वादिष्ट होने के साथ फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है. यह नाश्ता लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है.
Credit: Pinterest
रागी दलिया और इडली
दूध या पानी से बना रागी दलिया और रागी इडली हल्के, पौष्टिक और आसानी से पचने वाले विकल्प हैं. इनमें कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में मिलता है.
Credit: Pinterest
रागी उपमा से बढ़ाएं पोषण
रागी में गाजर, मटर, पालक और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाकर उपमा बनाएं। इससे फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा और बढ़ जाती है.
इन चीजों के साथ खाएं रागी
रागी के साथ दूध, दही, पनीर, अंकुरित दालें, मेवे, चिया सीड्स, अलसी और मौसमी फल शामिल करें। इससे आपका नाश्ता अधिक संतुलित और पौष्टिक बन सकता है.