होली से पहले बनाएं मूंग दाल का पापड़, साल भर के लिए करें स्टोर
दाल तैयार करें
1 कप धुली मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें, फिर सारा पानी निकालकर इसे मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें.
Credit: social mediaमसाला मिलाएं
पिसी दाल में 1 चम्मच काली मिर्च, जीरा, हींग, 1/2 चम्मच पापड़ खार और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
Credit: social mediaआटा गूंथें
पानी का इस्तेमाल न करें, यदि आवश्यकता हो तो केवल 1 चम्मच पानी का उपयोग करें. एक सख्त आटा तैयार करें.
Credit: social mediaकूटें और नरम करें
आटे में थोड़ा तेल लगाएं और उसे 10-15 मिनट तक किसी भारी चीज़ (ओखली या बेलन) से कूटें. इससे आटा सॉफ्ट और लचीला हो जाएगा.
Credit: social mediaबेलें
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इन्हें थोड़ा सा तेल लगाकर जितना हो सके उतना पतला बेल लें.
Credit: social mediaधूप में सुखाएं
बेलकर इन्हें सूती कपड़े पर फैला दें और 1-2 दिन के लिए तेज धूप में सुखाएं. अगर धूप न हो, तो पंखे के नीचे रात भर सुखाएं.
Credit: social media View More Web Stories