बिना ओवन के कढ़ाई में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी कढ़ाई केक
कढ़ाई में बनेगा केक
ओवन न होने पर भी घर में स्वादिष्ट केक बनाया जा सकता है. कढ़ाई की मदद से ऐसा स्पंजी और सॉफ्ट केक तैयार होगा जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे. बस सही तरीका अपनाना जरूरी है.
Credit: AI Generatedपहले करें कढ़ाई गर्म
सबसे पहले कढ़ाई को ओवन की तरह प्रीहीट करें. इसमें नमक डालकर स्टैंड रखें और ढक्कन लगाकर करीब 15 मिनट तक गर्म करें. इससे केक अंदर तक अच्छी तरह पकता है और स्पंजी बनता है.
Credit: AI Generatedबैटर सही तरीके से बनाएं
मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और सोडा छान लें. दूसरी तरफ दही, तेल, पानी और वैनिला एसेंस मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें. फिर दोनों मिश्रण मिलाकर थिक और बिना गांठ वाला बैटर बनाएं.
Credit: AI Generatedटिन की जगह बर्तन लें
केक बनाने के लिए स्टील या एल्युमिनियम का बर्तन इस्तेमाल किया जा सकता है. उसे तेल या बटर से ग्रीस करें, बटर पेपर लगाएं और हल्का मैदा छिड़ककर बैटर डालकर सेट करें.
Credit: AI Generatedऐसे करें बेकिंग
बैटर वाले बर्तन को कढ़ाई के स्टैंड पर रखें और करीब 35–40 मिनट तक पकने दें. बीच में बार-बार ढक्कन न खोलें ताकि केक अच्छी तरह फूले और अंदर से सॉफ्ट बने.
Credit: AI Generatedटूथपिक से करें टेस्ट
समय पूरा होने के बाद टूथपिक डालकर चेक करें. अगर स्टिक साफ बाहर आ जाए तो केक तैयार है. अगर बैटर चिपक रहा हो तो 10 मिनट और बेक करें.
Credit: AI Generatedफ्लेवर भी बदल सकते हैं
वैनिला के अलावा आप चॉकलेट, बटरस्कॉच या अपनी पसंद के दूसरे फ्लेवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सही रेशियो और टाइमिंग से घर का केक बाजार जैसा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेगा.
Credit: AI Generated View More Web Stories