घर पर बनाएं ये हेल्थी और टेस्टी प्रोबायोटिक ड्रिंक्स
गुड बैक्टीरिया है इंपॉर्टेंट
हर बैक्टीरिया नुकसानदेह नहीं होता. कुछ अच्छे बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं, पाचन सुधारते हैं और डायरिया जैसी समस्याओं में मदद करते हैं. प्रोबायोटिक पेय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं.
Credit: pinterestमसालेदार छाछ रेसिपी
दही में भुना जीरा पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. यह स्वादिष्ट छाछ पाचन सुधारती है, शरीर को ठंडक देती है और आंतों के लिए फायदेमंद प्रोबायोटिक पेय है.
Credit: pinterestसिंपल मिल्क केफिर
एक गिलास दूध में केफिर ग्रेन्स डालें और 24 घंटे के लिए ढककर रख दें. तैयार पेय प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है.
Credit: pinterestप्रोबायोटिक नींबू पानी
फिल्टर पानी में नींबू रस और थोड़ी चीनी मिलाकर 2–3 दिन ढककर रखें. बाद में फ्रिज में स्टोर करें. यह हल्का फर्मेंटेड पेय पाचन सुधारने और शरीर को ताजगी देने में सहायक है.
Credit: pinterestनारियल पानी केफिर
नारियल पानी में केफिर ग्रेन्स मिलाकर 48 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इसे फ्रिज में रखें. यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर पेय है, जो आंतों और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी है.
Credit: pinterestफर्मेंटेड संतरा जूस
संतरे के जूस में केफिर ग्रेन्स और एक कप पानी मिलाकर 48 घंटे कमरे के तापमान पर रखें. यह हल्का खट्टा-मीठा पेय पाचन में मदद करता है और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि करता है.
Credit: pinterestलस्सी
दही, चीनी और पानी को एक जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. ठंडी-ठंडी लस्सी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को ठंडक देती है और आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद प्रोबायोटिक पेय है.
Credit: pinterest View More Web Stories