दिल्ली की गर्मी से राहत चाहिए? 6 घंटे दूर हैं ये हिल स्टेशन
गर्मी से परेशान?
गर्मी से परेशान हैं और वीकेंड पर ठंडी वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं? जानिए दिल्ली-एनसीआर के पास मौजूद शानदार हिल स्टेशनों के बारे में.
Credit: Pinterest नैनीताल और भीमताल
उत्तराखंड के नैनीताल और भीमताल गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह हैं. यहां की ठंडी हवा, खूबसूरत झीलें और हरियाली सुकून का एहसास कराती हैं. दिल्ली से दोनों जगह करीब 6 से 6.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है.
Credit: Pinterestमसूरी और धनोल्टी
मसूरी अपने मॉल रोड, कैम्प्टी फॉल और शानदार नजारों के लिए मशहूर है. वहीं, धनोल्टी भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण और खूबसूरत घाटियों के लिए जानी जाती है. दोनों जगहें वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं.
Credit: Pinterestशिमला
हिमाचल प्रदेश का शिमला हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंद रहा है. पहाड़ों से घिरा यह शहर ठंडे मौसम, सुंदर व्यू और स्थानीय बाजारों के लिए प्रसिद्ध है. गर्मी से राहत पाने के लिए यह शानदार ऑप्शन है.
Credit: Pinterest मोरनी हिल्स और परवाणू
अगर आप भीड़ से दूर शांत जगह तलाश रहे हैं तो मोरनी हिल्स और परवाणू आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. यहां प्राकृतिक सुंदरता, ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का भरपूर आनंद लिया जा सकता है.
Credit: Pinterestवीकेंड ट्रिप का बनाएं प्लान
दिल्ली-एनसीआर की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए इन हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं. कम समय और कम बजट में यह ट्रिप आपके वीकेंड को यादगार बना सकती है.
Credit: Pinterest View More Web Stories