मानसून में घूमने का है प्लान? बिहार की ये 5 जगहें बना देंगी ट्रिप को यादगार
मानसून में बिहार का जादू
बारिश के मौसम में बिहार की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यहां की ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
Credit: Pinterest करमचट डैम, रोहतास
रोहतास जिले का करमचट डैम मानसून में बेहद आकर्षक दिखता है. चारों ओर फैली हरियाली, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण इसे फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाते हैं.
Credit: Pinterest करकटगढ़ वॉटरफॉल, कैमूर
कैमूर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के बीच स्थित यह विशाल झरना मानसून में पूरी रफ्तार से बहता है. ऊंचे पहाड़, घना जंगल और गिरता पानी मिलकर मनमोहक नजारा पेश करते हैं.
Credit: Pinterest कैमूर की पहाड़ियां
घने जंगल, प्राकृतिक गुफाएं, झरने और प्राचीन शैलचित्रों से भरपूर कैमूर की पहाड़ियां मानसून में और भी हरी-भरी हो जाती हैं. एडवेंचर और इतिहास पसंद करने वालों के लिए यह शानदार जगह है.
Credit: Pinterest विश्व शांति स्तूप, राजगीर
रत्नागिरी पहाड़ी पर बना विश्व शांति स्तूप बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. रोपवे से यहां पहुंचते हुए आसपास की वादियों का नजारा यात्रा को और खास बना देता है.
Credit: Pinterest गुरपा हिल, गया
गया के पास स्थित गुरपा हिल मानसून में हरियाली और झरनों से भर उठती है. यहां की पहाड़ी से दिखने वाला नजारा और गुरुपद मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण यात्रियों को खास अनुभव देता है.
Credit: Pinterest View More Web Stories