अभी घर में लगाएं ये 3 पौधे, दो महीने में उगेंगी भर-भर सब्जियां


2026/05/03 16:35:25 IST

बागवानी का सुनहरा अवसर

    मई का महीना जो अपनी तेज धूप और गर्म हवाओं के लिए जाना जाता है बागवानी के शौकीनों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है.

Credit: Pinterest

ताजी और सेहतमंद सब्जियां

    अगर आपको लगता है कि सब्जियां सिर्फ बड़े खेतों में ही उगाई जा सकती हैं, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है. आपकी छोटी-सी बालकनी या किचन गार्डन भी आपको ताजी और सेहतमंद सब्जियां दे सकता है.

Credit: Pinterest

सब्जियो का ढेर

    कुछ विशेष पौधे ऐसे होते हैं जो मई की भीषण गर्मी में खूब फलते-फूलते और तेजी से बढ़ते हैं। ये पौधे महज दो महीनों में सब्जियों की भरपूर फसल दे सकते हैं.

Credit: Pinterest

लौकी

    लौकी गर्मियों की सबसे आसानी से उगने वाली और सबसे अधिक फलदायी सब्जियों में से एक है. इसे आप आसानी से बड़े गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं. इसकी बेलें लंबी होती हैं. इसे प्रतिदिन हल्की सिंचाई दें और बेलों को सहारा देने के लिए जाली लगाएं.

Credit: Pinterest

भिंडी

    भिंडी को गर्मियों की रानी माना जाता है. इसे उगाना आसान है और इसमें जल्दी फल लगने लगते हैं. आप घर पर एक छोटी सी क्यारी बनाकर और भरपूर धूप देकर इस सब्जी को उगा सकते हैं.

Credit: Pinterest

हरी मिर्च

    हरी मिर्च एक ऐसा पौधा है जो सीमित जगह में भी अच्छी तरह उगता है और लंबे समय तक ताजा रहता है. आप घर पर उगाई गई जैविक हरी मिर्च का आनंद ले सकते हैं. इन्हें प्रतिदिन धूप और पानी दें.

Credit: Pinterest

View More Web Stories