आलू के छिलकों से बनाएं ये 6 हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स
आलू के छिलकों की कुरकुरी भुजिया
सबसे पहले आलू के छिलकों को अच्छी तरह धो लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें कलौंजी व हरी मिर्च डालें. इसके बाद छिलकों को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. ऊपर से थोड़ा नमक डालकर गर्मागर्म दाल-चावल के साथ सर्व करें.
Credit: Pinterestहेल्दी आलू स्किन पैनकेक
कद्दूकस किए हुए आलू, कटे हुए छिलके, थोड़ा आटा और छाछ मिलाकर बैटर तैयार करें. पैन पर हल्का मक्खन लगाकर इस बैटर को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे दही या सॉस के साथ खाया जा सकता है.
Credit: Pinterestमसालेदार पोटैटो स्किन चिप्स
आलू के छिलकों में ऑलिव ऑयल, नमक, लाल मिर्च और गार्लिक पाउडर मिलाएं. इन्हें बेकिंग ट्रे में फैलाकर 200 डिग्री पर कुरकुरा होने तक बेक करें. ये हेल्दी और टेस्टी स्नैक बनकर तैयार हो जाएंगे.
Credit: Pinterestआलू छिलका नाचोज
बेक किए हुए आलू के छिलकों को प्लेट में रखें. इनके ऊपर चीज, बीन्स और जलेपीनो डालें. कुछ मिनट के लिए ओवन में रखें ताकि चीज पिघल जाए. इसके बाद खट्टे क्रीम या डिप के साथ सर्व करें.
Credit: Pinterestसलाद के लिए क्रिस्पी टॉपिंग
छिलकों को हल्के तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. फिर इन्हें हल्का क्रश करके सलाद के ऊपर डालें. इससे सलाद में शानदार क्रंच और स्वाद आ जाएगा.
Credit: Pinterestचीजी आलू छिलका फ्रिटाटा
पैन में प्याज और आलू के छिलकों को हल्का पकाएं. अब फेंटे हुए अंडे डालें और ऊपर से चीज छिड़क दें. इसे धीमी आंच पर पकाएं या ओवन में बेक करें. यह स्वादिष्ट और पेट भरने वाला नाश्ता है.
Credit: Pinterest View More Web Stories