दवा नहीं, चायपत्ती से भागेंगे चूहे, जानिए घर से दूर करने का आसान हैक
चूहों से हैं परेशान?
घर में चूहे घुस जाएं तो कपड़े, वायर और किचन का सामान तक खराब कर देते हैं. अगर आप बिना जहर या ट्रैप के उन्हें दूर करना चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आजमा सकते हैं.
Credit: Pinterest किन चीजों की होगी जरूरत?
इस उपाय के लिए आपको चाहिए नॉर्मल चायपत्ती, गेहूं का आटा या बेसन, थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और एक एक्सपायर्ड टैबलेट का चूरा. इन चीजों से एक खास मिश्रण तैयार किया जाता है.
Credit: Pinterest ऐसे तैयार करें मिश्रण
सबसे पहले चायपत्ती को थोड़े पानी में भिगो दें. फिर इसमें टैबलेट का चूरा, आटा या बेसन और थोड़ा डिटर्जेंट मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें.
Credit: Pinterest बनाएं छोटी-छोटी गोलियां
तैयार मिश्रण से छोटी गोलियां बना लें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला हो जाए तो थोड़ा सूखा आटा मिलाकर उन्हें अच्छी तरह कोट कर लें.
Credit: Pinterest कहां रखें ये गोलियां?
इन गोलियों को किचन सिंक के नीचे, गैस या फ्रिज के पीछे, अलमारी के पास, दीवार के कोनों और चूहों के आने-जाने वाले रास्तों पर रखें.
Credit: Pinterest रखें ये जरूरी सावधानी
अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इन गोलियों को उनकी पहुंच से दूर रखें। इसके साथ ही, यह एक घरेलू उपाय है और इसकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है.
Credit: Pinterest View More Web Stories