क्या आपको भी उंगलियां चटकाने की है लत, जानें अच्छा है या बुरा...


2023/12/21 13:40:12 IST

उंगलियां चटकाना

    उंगलियां चटकाना कई लोगों की आदत होती है. कुछ लोग बैठे-बैठे उंगलियां चटकाते रहते हैं.

लत की तरह

    ये उंगलियां चटकाना भी एक लत की तरह है, अगर एक बार आदत पड़ गई तो छुड़ाना मुश्किल है

उंगलियों में दर्द

    अगर वे ऐसा न करें तो उनकी उंगलियों में दर्द होने लगता है. कुछ लोग उंगलियां न चटकाने की सलाह देते हैं

फ्लूइड

    हमारे जोड़ों में एक फ्लूइड पाया जाता है, इसके बीच में गैस भरी होती है.जब हम उंगलियां चटकाते हैं तो जोड़ों के बीच से कार्बन डाइ ऑक्साइड के बबल्स फूटते हैं और गैस निकलती है

गैस रिलीज

    उंगलियां चटकाते वक्त इसी गैस के रिलीज होने की आवाज आती है. उंगलियां चटकाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है.

नुकसानदायी

    लेकिन हड्डियों का अपने आप चटकना अच्छा नहीं है. कभी-कभी ये नुकसानदायी हो सकता है, बार-बार उंगलियां चटकाने से उंगलियों में खिंचाव होता है और ये लिगामेंट्स के सीक्रिशन को प्रभावित करता है.

उंगलियों में सूजन

    ज्यादा उंगलियां चटकाने से दर्द की परेशानी हो सकती है और उंगलियों में सूजन आ सकती है

View More Web Stories