कुपोषण तो घटा, लेकिन बच्चों पर मंडराने लगा मोटापे का नया खतरा! स्टडी में खुलासा
Sonee Srivastav
2026/07/12 18:51:19 IST
नई चिंता बढ़ी
भारत में बच्चों में कुपोषण के मामलों में कमी आई है, लेकिन अब तेजी से बढ़ता मोटापा नई स्वास्थ्य चुनौती बनकर सामने आ रहा है.
Credit: Pinterest
इस उम्र में तेजी से बढ़ा वजन
रिसर्च के अनुसार, 7 साल की उम्र में जहां करीब 5.2% बच्चे मोटापे से प्रभावित थे, वहीं 9 साल तक यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 14.6% पहुंच गया.
Credit: AI Generated
'डबल बर्डन ऑफ मालन्यूट्रिशन' का खतरा
ऐसा मानना है कि एक ही देश में कुपोषण और मोटापा दोनों का साथ-साथ बढ़ना 'डबल बर्डन ऑफ मालन्यूट्रिशन' की स्थिति पैदा कर रहा है.
Credit: Pinterest
सरकारी आंकड़ों में दिखा सुधार
पोषण ट्रैकर के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में बौनेपन, कम वजन और कुपोषण के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जो सकारात्मक संकेत है.
Credit: Pinterest
खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय, फास्ट फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी बच्चों में तेजी से बढ़ते मोटापे की प्रमुख वजह मानी जा रही है.
Credit: Pinterest
बच्चों की डाइट और एक्टिविटी पर दें ध्यान
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बच्चों को संतुलित आहार, ताजे फल-सब्जियां, नियमित खेलकूद और कम स्क्रीन टाइम की आदत डालना भविष्य में मोटापे के खतरे को कम कर सकता है.
Credit: Pinterest
कुपोषण तो घटा, लेकिन बच्चों पर मंडराने लगा मोटापे का नया खतरा! स्टडी में खुलासा
कुपोषण तो घटा, लेकिन बच्चों पर मंडराने लगा मोटापे का नया खतरा! स्टडी में खुलासा