सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की रॉयल वेडिंग, दुल्हन के लहंगे ने लूटी महफिल
शाही शादी की तस्वीरों ने लूटी महफिल
एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. रेवती और सारंग लखानी की जोड़ी ने अपने शाही अंदाज और सादगी से सभी का दिल जीत लिया है.
Credit: Social Media: Xआइवरी लहंगे में दिखीं रॉयल
रेवती ने पारंपरिक मराठी ब्राइड लुक की जगह आइवरी-बेज शेड का हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा चुना है. बारीक कढ़ाई, फ्लोरल मोटिफ्स और सीक्विन वर्क ने उनके लुक को बेहद एलिगेंट और रॉयल बना दिया है.
Credit: Social Media: Xदूल्हे का शाही अंदाज
सारंग लखानी ने आइवरी एम्ब्रॉयडर्ड शेरवानी, मैचिंग स्टोल और पगड़ी के साथ रॉयल लुक अपनाया. दोनों का सॉफ्ट कलर पैलेट और क्लासिक स्टाइल उन्हें परफेक्ट पावर कपल बना रहा था.
Credit: Social Media: Xजूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
स्टेटमेंट नेकलेस, मांग टीका, मैचिंग ईयररिंग्स और हरी चूड़ियों ने रेवती के लुक में चार चांद लगा दिए. आइवरी आउटफिट के साथ ग्रीन जूलरी का कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक नजर आया.
Credit: Social Media: Xमॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मेल
लो बन हेयरस्टाइल, गजरा, सॉफ्ट मेकअप और साड़ी पल्लू की तरह ड्रेप किया गया दुपट्टा रेवती के लुक को और खास बना रहा था. उनका पूरा अंदाज मॉडर्न और पारंपरिक फैशन का बेहतरीन मिश्रण लगा.
Credit: Social Media: Xऐसे पाएं रॉयल वेडिंग लुक
अगर आप भी वेडिंग लुक को क्लासी और एवरग्रीन बनाना चाहती हैं, तो आइवरी या पेस्टल लहंगे को एमराल्ड, रूबी या कुंदन जूलरी के साथ स्टाइल करें. सॉफ्ट मेकअप और क्लासिक हेयरस्टाइल आपके लुक को और निखार देंगे.
Credit: Social Media: X View More Web Stories