रोज सुबह सूर्य नमस्कार करने के ये जबरदस्त फायदे जान रह जाएंगे हैरान
वजन घटाने में सहायक
यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट की बैली फैट को कम करने में बहुत प्रभावी है. एक चक्र में लगभग 13.9 कैलोरी बर्न होती है.
Credit: social mediaपाचन तंत्र में सुधार
आगे और पीछे झुकने वाले आसन पेट के अंगों की मालिश करते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं और पाचन क्रिया मजबूत होती है.
Credit: social mediaत्वचा में प्राकृतिक निखार
नियमित अभ्यास सेब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पसीने के जरिए टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे चेहरे पर चमक आती है.
Credit: social mediaतनाव और चिंता से मुक्ति
यह मन को शांत करता है और एंडोर्फिन हार्मोन को रिलीज करने में मदद करता है, जिससे मानसिक थकावट और स्ट्रेस कम होता है.
Credit: social mediaलचीलापन और मजबूती
इसके निरंतर अभ्यास से शरीर की अकड़न दूर होती है, रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और मांसपेशियां टोन होती हैं.
Credit: social mediaहार्मोनल संतुलन
महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद है क्योंकि यह अनियमित मासिक धर्म को ठीक करने और हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद करता है.
Credit: social mediaडिटॉक्सिफिकेशन
सांस के साथ इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जो फेफड़ों की क्षमता सुधारता है और खून साफ करता है।
Credit: social media View More Web Stories