डॉग लवर्स ध्यान दें! आपके पेट डॉग के लिए जहर हैं ये चीजें, भूलकर भी न खिलाएं


2026/03/29 15:24:15 IST

चॉकलेट (Chocolate)

    चॉकलेट में थियोब्रोमाइन नाम का तत्व होता है, जो डॉग्स के लिए बेहद जहरीला होता है. इससे उल्टी, दिल की धड़कन तेज होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती है.

Credit: pinterest

अंगूर और किशमिश (Grapes & Raisins)

    ये दोनों चीजें डॉग्स में किडनी फेलियर का कारण बन सकती हैं. थोड़ी मात्रा भी खतरनाक साबित हो सकती है.

Credit: pinterest

प्याज और लहसुन (Onion & Garlic)

    इनमें मौजूद तत्व डॉग्स के रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कमजोरी और एनीमिया हो सकता है.

Credit: pinterest

शराब और कैफीन (Alcohol & Caffeine)

    चाय, कॉफी या शराब जैसी चीजें डॉग्स के नर्वस सिस्टम पर बुरा असर डालती हैं और जानलेवा हो सकती हैं.

Credit: pinterest

हड्डियां (Cooked Bones)

    पकी हुई हड्डियां टूटकर तेज टुकड़ों में बदल जाती हैं, जो डॉग के गले या पेट में फंस सकती हैं.

Credit: pinterest

मीठा और शुगर फ्री (Sugary & Sugar-free Items)

    शुगर फ्री प्रोडक्ट्स में पाया जाने वाला ज़ाइलीटॉल (Xylitol) डॉग्स के लिए बहुत खतरनाक होता है और ब्लड शुगर को अचानक गिरा सकता है.

Credit: pinterest

yogi_webstory_(69)

    हमेशा अपने डॉग को वही खाना दें जो उनके लिए सुरक्षित और न्यूट्रिशन से भरपूर हो. अगर गलती से भी इनमें से कुछ खा लें, तो तुरंत वेटरनरी डॉक्टर से संपर्क करें.

Credit: pinterest

View More Web Stories