रोज फेंक देते हैं चायपत्ती? जानिए इसके 5 शानदार फायदे


2026/06/23 20:08:17 IST

चायपत्ती को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे

    रोजाना चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती अक्सर कूड़ेदान में चली जाती है, लेकिन यह आपके बालों, त्वचा और पौधों के लिए बेहद काम की साबित हो सकती है.

Credit: Pinterest

बालों में लाएं प्राकृतिक चमक

    बची हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर दोबारा पानी में उबाल लें। इस पानी से बाल धोने पर बालों में प्राकृतिक चमक आती है और वे अधिक स्वस्थ नजर आते हैं.

Credit: Pinterest

पौधों के लिए बनाएं जैविक खाद

    धोई हुई चायपत्ती को सुखाकर मिट्टी में मिला दें. कुछ दिनों बाद यह प्राकृतिक खाद का काम करती है और पौधों, खासकर गुलाब के पौधों की ग्रोथ में मदद करती है.

Credit: Pinterest

घर पर करें आसान पेडिक्योर

    चायपत्ती को दोबारा उबालकर उसके गुनगुने पानी में कुछ देर पैर डुबोकर रखें. इससे पैरों को आराम मिलता है और त्वचा को भी ताजगी महसूस होती है.

Credit: Pinterest

तैयार करें नेचुरल फेस स्क्रब

    धोई हुई चायपत्ती में दही या एलोवेरा जेल मिलाकर स्क्रब बनाएं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और स्किन को मुलायम बनाए रखता है.

Credit: Pinterest

टी-बैग्स का भी करें दोबारा इस्तेमाल

    इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स को धोकर फ्रिज में ठंडा करें और आंखों पर रखें। इससे आंखों की थकान कम हो सकती है और उन्हें ठंडक का एहसास मिलता है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories