इस गर्मी कम बजट में करें लद्दाख की सैर, फ्लाइट-होटल समेत मिलेगा पूरा पैकेज.
लद्दाख घूमने का सुनहरा मौका
अगर आप इस गर्मी में लद्दाख की खूबसूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो IRCTC का 7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
Credit: Pinterestकिन जगहों की होगी सैर?
इस पैकेज में लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरतुक, थांग जीरो पॉइंट और मशहूर पैंगोंग झील जैसी शानदार जगहों को घूमने का मौका मिलेगा।
Credit: Pinterestकब शुरू होगी यात्रा?
इस टूर का अगला बैच 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा. यात्रा चंडीगढ़ से फ्लाइट के जरिए होगी और पूरी ट्रिप 8 दिनों में पूरी कराई जाएगी।
Credit: Pinterestकितना होगा खर्च?
सिंगल शेयरिंग में ₹40,020, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति ₹42,630, ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति ₹36,660. वहीं बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणी के अनुसार शुल्क तय किया गया है।
Credit: Pinterestपैकेज में क्या मिलेगा?
पैकेज में फ्लाइट टिकट, होटल और कैंप में ठहरने की सुविधा, नाश्ता, लंच, डिनर, स्थानीय घूमने के लिए वाहन, ट्रैवल इंश्योरेंस, इनर लाइन परमिट, गाइड और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
Credit: Pinterestक्या नहीं है शामिल?
चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च, ऊंट की सवारी, व्यक्तिगत खर्च, टिप्स, मिनरल वाटर, लॉन्ड्री, कैमरा शुल्क और यात्रा कार्यक्रम से बाहर की गतिविधियों का खर्च यात्रियों को खुद उठाना होगा।
Credit: Pinterest View More Web Stories