घर के बाहर नींबू-मिर्च क्यों टांगते हैं जानिए इस पुरानी परंपरा का सच
प्राचीन परंपरा का महत्व
भारत में सदियों से घरों और दुकानों के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाने की परंपरा चली आ रही है. यह केवल टोटका नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और व्यावहारिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. लोग इसे सुरक्षा का प्रतीक मानते हैं.
Credit: Pinterestबुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बचाव
नींबू नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है जबकि मिर्च ईर्ष्या और बुरी नजर को जला देती है. जब गुच्छा सूखकर काला पड़ जाता है तो समझा जाता है कि उसने सारी बुराई अपने अंदर ले ली है. इससे घर-परिवार और व्यापार को नजर नहीं लगती.
Credit: Pinterestवास्तु दोष निवारण
मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाने से वातावरण शुद्ध रहता है. यह वास्तु दोष को दूर करता है और बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश नहीं करने देता. परिणामस्वरूप घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.
Credit: Pinterestनेगेटिविटी को रोकने का प्रतीक
नींबू-मिर्च का गुच्छा घर के बाहर लटकाकर नकारात्मक विचारों और ऊर्जा को प्रवेश करने से रोका जाता है. यह पर्यावरण को शुद्ध रखने का प्राचीन तरीका है. आज भी यह परंपरा लोगों के विश्वास का केंद्र बनी हुई है.
Credit: Pinterestनियमित बदलने का महत्व
परंपरा के अनुसार इस गुच्छे को हर सप्ताह, विशेषकर शनिवार को बदलना चाहिए. क्योंकि इसमें फंसी नेगेटिव एनर्जी को जमा नहीं होने देना चाहिए. नया गुच्छा लगाने से सुरक्षा और शुद्धता बनी रहती है.
Credit: Pinterestवैज्ञानिक तर्क
पुराने समय में कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के लिए कोई केमिकल स्प्रे नहीं थे. नींबू की खट्टी गंध और मिर्च की तीखी गंध प्राकृतिक रूप से कीटों को भगाती है. यह एक प्रभावी नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता था.
Credit: Pinterest View More Web Stories